{"_id":"69d3ba46a72f81289f061538","slug":"students-organized-a-public-awareness-rally-on-praveshotsav-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122825-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने प्रवेशोत्सव पर निकाली जनजागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्र-छात्राओं ने प्रवेशोत्सव पर निकाली जनजागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज सुरखेत ने किया कार्यक्रम का आयोजन, सेवित ग्रामों में अभिभावकों को किया जागरूक
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज सुरखेत में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव अभियान के तहत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के सेवित गांवों में स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से शुरू हुए शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव व स्वागतोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर अपने पाल्यों को प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रैली का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार रमोला, रामेंद्र भंडारी, प्रकाश कैंथोला, संजय कुमार, प्रमोद रावत, नीरज कुमार रमोला और विजेता गडोई ने किया।
Trending Videos