सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vikalp and Yashmita won medals in International Hindi Olympiad

Kotdwar News: अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में विकल्प व यश्मिता ने जीते पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 24 Feb 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Vikalp and Yashmita won medals in International Hindi Olympiad
विज्ञापन
लैंसडौन। रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के कक्षा-6 के छात्र विकल्प अग्रवाल ने छटा एवं कक्षा-12 की छात्रा यश्मिता ने दसवां स्थान अर्जित कर गौरवान्वित किया। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में विद्यालय के 85 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। 11 छात्रों का द्वितीय चरण के लिए चयन हुआ। अंतिम चरण की प्रतियोगिता में विकल्प अग्रवाल एवं यश्मिता ने उपलब्धि हासिल की। नई दिल्ली में हुए समारोह में लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दोनों मेधावी छात्रों को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बधाई दी। प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल ने इस सफलता का श्रेय हिंदी विभाग की शिक्षिकाओं संगीता धस्माना व गौरी कंडारी के कुशल मार्गदर्शन को दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed