Uttarakhand: तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक बच्चा घायल
गौलापार में तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा एक के छात्र रुद्रांश के सिर पर चोट आई है। उसका नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के गौलापार में तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा एक के छात्र रुद्रांश के सिर पर चोट आई है। उसका नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की वैन बृहस्पतिवार सुबह बच्चों को लेने के लिए गौलापार गई थी। नवाड़खेड़ा में हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वैन को टक्कर मार दी। वैन हाईवे पार कर किसी लिंक मार्ग की ओर जा रही थी तभी हादसा हो गया। सूचना पर काठगोदाम कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूसरे वाहन से बच्चों को स्कूल पहुंचाया।
हादसे के दौरान वैन में आठ बच्चे सवार थे। वैन चालक ललित एक अन्य छात्र को लेने जा रहा था। स्कॉर्पियो सवार दो लोग लालकुआं से काठगोदाम की ओर जा रहे थे। उसमें सवार अंकित कुमार ने बताया कि वह मथुरा का रहने वाला है और अयोध्या दर्शन करने के बाद मुक्तेश्वर महादेव के दरबार में जा रहे थे। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।