फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing between forest officials and smugglers in Tanda forest

UK: टांडा के जंगल में वनकर्मियों और तस्करों में फायरिंग, आरोपी दो वाहन छोड़कर भागे; सागौन की लकड़ी जब्त

Fri, 24 Jul 2026 11:34 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं Published by: Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 11:34 AM IST
सार

टांडा रेंज में लकड़ी तस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। खुद को घिरता देकर तस्कर अपने वाहन और काटी गई लकड़ी छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Firing between forest officials and smugglers in Tanda forest
gun shot, fire - फोटो : AI Generated

विस्तार

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। खुद को घिरता देकर तस्कर अपने वाहन और काटी गई लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। टीम ने एक पिकअप, एक मोटरसाइकिल और सागौन के पांच गिल्टे पकड़े हैं।

विज्ञापन

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि टांडा रेंज के जंगल में सागौन की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। जंगल में पहले से सागौन के गिल्टे रखे हुए थे। कुछ देर बाद पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा। वाहन में सवार तस्कर लकड़ी लोड करने लगे। इसी दौरान वनकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि तस्करों ने वन टीम पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। इस दौरान वन विभाग ने सागौन के पांच गिल्टे, पिकअप वाहन और बाइक जब्त कर ली है।

विज्ञापन

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि आकाश सिंह निवासी सांपकठानी, गुर्जर खत्ता की पहचान हुई है। वह पहले भी लकड़ी तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed