फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali representatives held a meeting with CTR officials

भारत-नेपाल एक साथ: सीटीआर में हुई बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष के समाधान पर मंथन; मिलेगी मजबूती

Fri, 24 Jul 2026 11:34 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 11:34 AM IST
सार

भारत और नेपाल के वरिष्ठ वनाधिकारियों की सीटीआरकार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सीमा पार जैव विविधता संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन और मानव-वन्यजीव संघर्ष के समाधान पर मंथन किया गया।

विज्ञापन
Nepali representatives held a meeting with CTR officials
भारत और नेपाल

विस्तार

भारत और नेपाल के बीच सीमा पार जैव विविधता संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए सीटीआर कार्यालय में नेपाल के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ वनाधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष के समाधान और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने मंथन किया गयाा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीटीआर कार्यालय में हुई बैठक में नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान, कैलाली-पहलमानपुर, कंचनपुर समेत अन्य क्षेत्रों के वनाधिकारियों ने भाग लिया। सीटीआर के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि भारत और नेपाल के साझा वन क्षेत्र में कई दुर्लभ वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास हैं। भारत से हाथी राजाजी नेशनल पार्क से यात्रा कर नेपाल तक जाते हैं। सीमाओं के पास रहने वाले बाघ, तेंदुए आदि वन्यजीव नेपाल और भारत दोनों देशों में विचरण करते हैं। ऐसे में सीमा पार समन्वय, वैज्ञानिक अनुसंधान और संयुक्त संरक्षण के प्रयास जैव विविधता बचाने के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक के बाद नेपाल से आए प्रतिनिधियों ने सीटीआर के ढेला और झिरना जोन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ईको टूरिज्म, पार्क की जैव विविधता को करीब से जाना। यहां सुदूरपश्चिम प्रांत नेपाल के प्रांतीय वन निदेशक हेम राज बिष्ट, वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी, भोज राज पाठक, जैपी राज ओझा, जनक पाध्याय, सीटीआर पार्क वार्डन बिंदरपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

हाथियों से बढ़ रहे संघर्ष रोकने की जानकारी ली
नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल ने हाथियों के बढ़ते हमले और फसलों को होने वाले नुकसान पर वार्ता की। इस पर उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि सीटीआर में हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए कई तकनीक इस्तेमाल की जा रही हैं। उन्होंने नेपाल के प्रतिनिधियों को सोलर फेसिंग और हनी बी फेसिंग की तकनीक और निष्कर्ष को साझा किया। साथ ही सीटीआर में चल रहे बाघ संरक्षण, संयुक्त गश्त, ई-सर्विलांस, ड्रोन तकनीक, कैमरा ट्रैप ग्रिड, इंटेलिजेंस नेटवर्क, वैज्ञानिक वन्यजीव गणना, जलस्रोत संरक्षण, अवैध शिकार पर रोक और मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के विषय पर भी जानकारियां साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed