सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   He took an oath to remain dedicated to the service of the nation.

Nainital News: राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
He took an oath to remain dedicated to the service of the nation.
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत रक्षा मंच की ओर से मंगलवार को सनातन धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने राष्ट्र रक्षा और मातृशक्ति के सशक्तीकरण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय संगठन मंत्री महावीर जैन ने कहा कि देश को बांग्लादेशी घुसपैठ से बचाना और मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। डॉ. रेनू शरण ने रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर और कल्पना चावला जैसी महान विभूतियों के जीवन संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को समाज के उत्थान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपे गए। वहां सत्यवान बिरला, मीना राणा, रीतू अग्रवाल, प्रभा उप्रेती, दिव्या कोटियाल, संगीता गुप्ता, राजेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed