{"_id":"69bee0bd3a9039b25800d28f","slug":"sunderkand-recitation-and-havan-took-place-in-hanumangarh-temple-nainital-news-c-238-1-ntl1001-123920-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हनुमानगढ़ मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ और हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हनुमानगढ़ मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ और हवन
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही समीपवर्ती हनुमानगढ़ मंदिर में एक नाम कीर्तन शुरू हो गया है। इसमें श्रीराम जय राम जय जय राम.. नाम का जाप किया जा रहा है जो पूरे नवरात्र भर चलेगा। सप्तम नवरात्र तक प्रतिदिन हवन किया जाएगा। शनिवार को हवन में यजमान के रूप में राजीव बिष्ट, शैलेंद्र साह, एमपी सिंह, जगमोहन नेगी और हरीश बैठे थे। पूजन एवं हवन पंडित चेतन तिवाड़ी ने कराया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। रामनगर से आई कीर्तन मंडली समेत स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुए पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुंदरकांड और एक नाम कीर्तन में विनोद पंत, महेश अरोरा, भुवन बिष्ट, जगन्नाथ पांडे, आयुष भंडारी, अखिल जोशी, गौरव जोशी, कंचन आदि ने सहयोग किया। संवाद
Trending Videos