सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Subject corrections can be made in the examination form from April 13th to 16th

Pauri News: 13 से 16 अप्रैल तक कर सकते हैं परीक्षा फार्म में विषय संशोधन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Subject corrections can be made in the examination form from April 13th to 16th
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि ने सम सेमेस्टर परीक्षा आवेदन पत्र में भरे गए प्रश्न-पत्र/विषयों में सुधार के लिए छात्रों को एक और अवसर दिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि विभिन्न महाविद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय से संपर्क कर बताया गया कि कई विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म में गलत पेपर/विषय (पाठ्यक्रम) का चयन कर लिया है, जिनमें संशोधन आवश्यक है। इस संदर्भ में विवि ने नोटिफिकेशन जारी कर ऐसे सभी छात्रों को 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच निर्धारित प्रपत्र भरकर संशोधन कराने का समय दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संशोधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed