सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsiyari's famous mountaineer Biru Bugyal passes away in Dehradun

Pithoragarh: प्रसिद्ध वरिष्ठ पर्वतारोही और नंदा देवी टूर एंड ट्रैक के मालिक, बीरू बुग्याल का देहरादून में निधन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 03 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी निवासी वरिष्ठ पर्वतारोही बीरू बुग्याल का देहरादून में किडनी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने मुनस्यारी क्षेत्र में 12 से अधिक नए ट्रैकिंग रूट खोजकर पर्यटन को नई पहचान दिलाई।

Munsiyari's famous mountaineer Biru Bugyal passes away in Dehradun
बीरू बुग्याल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के प्रसिद्ध वरिष्ठ पर्वतारोही और नंदा देवी टूर एंड ट्रैक के संचालक बीरू बुग्याल का शुक्रवार को देहरादून में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी के चलते डायलिसिस पर थे। उनके निधन की खबर से सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी समेत पूरे प्रदेश के साहसिक पर्यटन प्रेमियों में शोक की लहर है। देश और दुनिया के नामचीन पर्वतारोहियों में शुमार बीरेंद्र सिंह बृजवाल लोगों के बीच बीरू बुग्याल के नाम से ही जाने जाते थे। वह मूल रूप से मुनस्यारी के मल्ला घोड़पट्टा के रहने वाले थे। उनके नाम पर मुनस्यारी क्षेत्र की लगभग सभी छोटी-बड़ी पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण का रिकॉर्ड दर्ज है। देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्वतारोही भी उनके गहरे अनुभव और मार्गदर्शन का लोहा मानते थे।

Trending Videos


खोजे थे 12 से अधिक नए ट्रैकिंग रूट
बीरू बुग्याल ने उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कड़े संघर्ष और अनुभव के दम पर मुनस्यारी और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में 12 से अधिक नए ट्रैकिंग रूटों की खोज की थी। उनके खोजे गए रास्तों पर आज देश-विदेश के ट्रैकर रोमांच का अनुभव करते हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पर्यटन व्यवसायियों और साहसिक खेल प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के पर्यटन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed