{"_id":"6a7762adc97f6e734e0787ec","slug":"roadways-bareilly-bus-service-has-collapsed-neither-of-the-two-services-is-operational-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-142903-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोडवेज की बरेली बस सेवा धड़ाम, दोनों में से एक का भी नहीं हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोडवेज की बरेली बस सेवा धड़ाम, दोनों में से एक का भी नहीं हो रहा संचालन
Sat, 08 Aug 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो में बसों की भारी कमी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरेली के लिए संचालित दोनों सेवाएं फिर से बंद हो गई हैं। इससे इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने बस सेवा बंद होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए बरेली की दोनों सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग की है।
करीब चार महीने पहले तक रोडवेज की ओर से बरेली के लिए दो सीधी बस सेवाओं का संचालन किया जाता था। बसों की कमी के चलते रोडवेज ने बरेली की एक बस सेवा को बंद कर दिया था। करीब तीन महीने बाद रोडवेज ने बरेली की दूसरी बस सेवा भी बंद कर दी। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी। लोगों की मांग पर करीब 25 दिन पहले रोडवेज ने फिर से एक बस सेवा बरेली के लिए शुरू की जिससे यात्रियों की राहत मिलने लगी लेकिन पांच दिन से पहले फिर से बरेली बस सेवा बंद कर दी गई। लोगों ने रोडवेज की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है।
--
यात्रियों की पीड़ा :
रोडवेज की ओर से बरेली के लिए सीधी बस सेवा चलने से यहां के यात्रियों, व्यापारियों को काफी सुविधा मिलती थी। बस सेवा बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - उमेश चंद्र ओली, व्यापारी, लोहाघाट
विज्ञापन
सरकार को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए डिपो को नई बसें उपलब्ध करानी चाहिए। बसों की कमी से कई सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को अधिक किराया देकर टैक्सियों में सफर कर पड़ रहा है। - नवीन कालाकोटी, गल्लागांव
..................
बसों की कमी के चलते करीब चार महीने पहले बरेली की एक सेवा बंद करनी पड़ी, उसके बाद दूसरी सेवा भी बंद हो गई। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए करीब एक महीने पहले एक सेवा बहाल की थी लेकिन टायर की कमी से वह भी पिछले पांच दिनों से बंद है। बरेली की सेवा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- जगदीश नारायण, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, लोहाघाट डिपो