{"_id":"69cd1d7a73c14cafba0ba05b","slug":"anganwadi-workers-protest-biometric-attendance-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-119006-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव/पुरोला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बायोमीट्रिक हाजरी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
बुधवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के कर्मचारी नौगांव स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान उन्होंने बायोमीट्रिक मशीन विरोध किया।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बामू रावत, कुसुम थपलियाल, शोभा नेगी, कृष्णा राणा, दर्शनी राणा, रुकमणी सेमवाल, ममता, रीना, सुमनलता, मंजू आदि मौजूद रहीं।
वहीं, दूसरी ओर मोरी ब्लॉक की आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर नियमित कार्यों के साथ बीएलओ से संबंधित कार्य न करने की चेतावनी दी। इस मौके पर उर्मिला, मीरा रावत, बिना, मेनका, शुभा चौहान, सुमित्रा, मिना चौहान आदि मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos