सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kuthnaur Higher Primary School dependent on one teacher

Uttarkashi News: एक शिक्षक के भरोसे कुथनौर उच्च प्राथमिक स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 19 Feb 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Kuthnaur Higher Primary School dependent on one teacher
विज्ञापन
लोग लंबे समय से कर रहे हैं शिक्षक की तैनाती की मांग
Trending Videos

उत्तरकाशी। जनपद के सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। बड़कोट के कुथनौर गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सालों से छात्रों के पठन-पाठन का जिम्मा महज एक शिक्षक पर है। स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
कुथनौर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज का एक ही परिसर है। इंटर कॉलेज में 12 से 14 शिक्षक तैनात हैं, लेकिन उच्च प्राथमिक स्कूल में एक ही शिक्षक 40-50 बच्चों को पढ़ा रहा है। ऐसे में एक शिक्षक से ही बच्चों को सारे विषय की पढ़ाई कवर करनी पड़ रही है। कुथनौर प्रधान संदीप नौटियाल ने बताया कि दो तीन साल पहले तक स्कूल में दो शिक्षक थे लेकिन इस बीच एक शिक्षक का तबादला हो गया जिससे अब स्कूल एकमात्र शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में क्षेत्र के कुथनौर, नाखुणा, कफोला, हालना, पाली, पुजारगांव आदि गांवों से स्कूली बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से चौपट है। इससे अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।
अभिभावकों की मांग है कि यहां एक परिसर में संचालित दोनों विद्यालयों का एकीकरण किया जाए और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती हो। उन्होंने विद्यालय में जल्द और शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी नौगांव नरेश रावत का कहना है कि हाल ही में दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इस स्कूल में शिक्षकों की तैनाती को लेकर खंड स्तर से पत्राचार किया गया है। जल्द ही यहां भी शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed