{"_id":"6a75df20d2527fae870231b5","slug":"power-outage-for-over-24-hours-in-more-than-20-villages-of-the-dhauntari-area-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-121536-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: धौंतरी क्षेत्र के 20 से अधिक गांव में 24 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: धौंतरी क्षेत्र के 20 से अधिक गांव में 24 घंटे से बिजली गुल
Fri, 07 Aug 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी /बड़कोट। जनपद के धौंतरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इससे क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांव में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोरी ब्लॉक में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बड़कोट में रानाचट्टी से आगे जानकीचट्टी और खरसाली क्षेत्र में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है।
मोरी निवासी नितेश चौहान का कहना है कि पूरे विकासखंड में मानसून सीजन में पिछले दो माह से बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते बृहस्पतिवार को बड़कोट में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई 33 केवी विद्युत लाइन को ऊर्जा निगम कर्मियों ने शुक्रवार को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इस दौरान पूरी रवांई घाटी क्षेत्र में करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
वहीं, बारिश के कारण बड़कोट नगर की पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जल संस्थान के कर्मचारियों ने करीब 10 घंटे बाद पेयजल आपूर्ति बहाल की है। महावीर पंवार, जयराम बिष्ट आदि ने शासन प्रशासन से यमुना घाटी के लिए शोपीस बनी मसूरी नैनबाग क्षेत्र बनी बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से चालू करने की मांग की। संवाद