सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The restriction on the limited number of visitors at the holy shrines should be lifted.

Uttarkashi News: धामों में सीमित संख्या का बाध्यता खत्म की जाए

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 01 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
The restriction on the limited number of visitors at the holy shrines should be lifted.
विज्ञापन
यमुनाघाटी के व्यवसायियों ने दी यात्रा रूट पर होटल बंद रखने की चेतावनी
Trending Videos

बड़कोट। चारधाम में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को खत्म करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। यमुनाघाटी के यात्रा व्यवसायियों ने बैठक कर इस व्यवस्था को समाप्त करने और यात्रा मार्गों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर यात्रियों को रोकने का विरोध किया। बाध्यता खत्म नहीं होने पर उन्होंने कपाट खुलने के दिन यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल बंद रखने की चेतावनी दी है।
बुधवार को बड़कोट में यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी एसोसिएशन सहित यात्रा से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए सीमित संख्या के विरोध में आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सभी व्यवसायियों ने एक स्वर में मांग उठाई कि चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए यात्रियों की सीमित संख्या को समाप्त किया जाय और चेकिंग के नाम पर यात्रा मार्ग में जगह-जगह लगाए जाने वाले अनावश्यक आरटीओ चेक पोस्ट, गेट सिस्टम और बैरियर सिस्टम को बंद किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है और स्थानीय व्यापार और पर्यटन पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन से ही होटलों को पूर्णत: बंद रखा जाएगा जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हो सकती है।
बैठक में सोबन सिंह राणा, शरत चौहान. संदीप राणा, धनवीर रावत, प्रकाश असवाल, मनमोहन चौहान, बलदेव परमार, केंद्र सिंह पायल, भगवान राणा, समाजसेवी महावीर पंवार, राजीव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed