फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Voter list revision intensifies in Uttarkashi; notices issued to 56,748 people.

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 56,748 को नोटिस

Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Voter list revision intensifies in Uttarkashi; notices issued to 56,748 people.
उत्तरकाशी। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तरकाशी में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जारी 63,717 नोटिसों में से 56,748 मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाए जा चुके हैं जबकि 5,827 मामलों की सुनवाई पूरी कर निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिले के सभी 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ और निर्वाचन कार्मिक घर-घर पहुंचकर नोटिस वितरण और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया को गति दे रहे हैं। शुक्रवार शाम चार बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पुरोला विधानसभा में 22,426 नोटिसों के मुकाबले 17,653 नोटिस वितरित किए गए, जिनमें 2,758 मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

यमुनोत्री विधानसभा में 19,641 नोटिसों के सापेक्ष 18,594 नोटिस वितरित किए गए और 1,935 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं गंगोत्री विधानसभा में 21,650 नोटिसों में से 20,501 नोटिस वितरित किए गए, जिनमें 1,134 मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्धारित तिथियों पर प्रत्येक दावे और आपत्ति की सुनवाई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed