फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   female clerk's hungama at DEO office misbehaves father in law aurangabad bihar viral video bihar news

बिहार: अनुकंपा पर नौकरी, बेटे की हत्या का आरोप और कार्यालय में हंगामा; डीईओ के सामने भिड़े ससुर-बहू

Thu, 29 Oct 2026 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 09:00 PM IST
female clerk's hungama at DEO office misbehaves father in law aurangabad bihar viral video bihar news

औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दयाशंकर सिंह के कार्यालय में अनुकंपा पर बहाल एक महिला लिपिक ने जमकर हंगामा किया। ससुर की ओर से की गई शिकायत के आलोक में अपना पक्ष रखने गुरुवार को डीईओ कार्यालय आई महिला लिपिक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के सामने ही ससुराल पक्ष के लोगों से तीखी बहस की और उन्हें भला-बुरा कहा।

दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिसका वीडियो गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। मामला औरंगाबाद शहर के राजकीय टाउन इंटर स्कूल से जुड़ा है। मामले में डीईओ ने हंगामा करने वाली महिला लिपिक के खिलाफ शिकायत के आलोक में विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर शहर के राजकीय टाउन इंटर स्कूल में लिपिक के पद पर बहाल विद्या कुमारी अर्चना को उसके ससुर राधेश्याम सिंह की ओर से की गई शिकायत के आलोक में अपना पक्ष रखने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बुलाया था। इसी दौरान महिला लिपिक ने डीईओ के सामने ही कार्यालय में हंगामा किया और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बदसलूकी की।

ससुर की यह है शिकायत
शिकायत में महिला लिपिक के ससुर राधेश्याम सिंह ने कहा है कि उनके पुत्र स्व. नरेंद्र कुमार उच्च विद्यालय दोसमा, औरंगाबाद में पदस्थापित थे। उनकी 9 नवंबर 2023 को शाम 6:49 बजे ट्रेन से उतरने के बाद गयाजी जंक्शन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर गयाजी रेल थाना में प्राथमिकी संख्या 339/23 दर्ज कराई गई थी, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

शिकायतकर्ता ससुर ने अपनी बहू विद्या कुमारी अर्चना पर दो गंभीर आरोप लगाए हैं। पहला आरोप उनके पुत्र की हत्या में पुत्रवधू की कथित संलिप्तता की निष्पक्ष जांच कराने और दूसरा अनुकंपा पर बहाली के लिए प्रस्तुत पारिवारिक सूची में मृतक के वास्तविक आश्रितों को छिपाकर गलत जानकारी देने का है। ससुर ने शिकायत में यह भी कहा है कि पुत्र की मौत के सदमे में उनकी पत्नी का भी 26 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया।

शिकायत पर पक्ष रखने आई महिला ने डीईओ के सामने किया हंगामा
इसी शिकायत के आलोक में अपना पक्ष रखने आई महिला लिपिक ने डीईओ कार्यालय में उनके सामने ही जमकर हंगामा किया। महिला लिपिक के तेवर देखकर डीईओ अवाक रह गए। इस बीच कार्यालय के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हंगामे के दौरान महिला लिपिक ने ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि वे उस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। वहीं, ससुर ने आरोप लगाया कि अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए उसने उनके बेटे की हत्या कराई है।

इसी घटनाक्रम का वीडियो गुरुवार की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा

डीईओ ने कहा- करेंगे विधिसम्मत कार्रवाई
कार्यालय में महिला लिपिक की ओर से हंगामा किए जाने की पुष्टि करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शिकायत की जांच की जा रही है। महिला लिपिक का कार्यालय में व्यवहार अशोभनीय और कार्यालय की मर्यादा के प्रतिकूल है। इस आचरण के लिए भी महिला लिपिक के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। मामले में शिक्षा विभाग आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नोएडा में बारिश से बदला मौसम, तापमान 18 डिग्री पहुंचा

29 Oct 2026

पंजाब का वांछित आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

29 Oct 2026

Video: अयोध्या रोड पर कार सवार से मारपीट और चेन छीनने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

29 Oct 2026

Video: माटी कला महोत्सव में श्रद्धा तिवारी सिखा रहीं दीये बनाना

29 Oct 2026

Video: करवा चौथ पर महिलाओं की मनोदशा को लेकर छलका दर्द, संदीप बंसल बोले- ‘बचा ही क्या है’

29 Oct 2026
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के आदेश पर खोदी जा रही एएमयू प्रोफेसर के पत्नी की कब्र

29 Oct 2026

अमृतसर में अस्पताल में बच्ची की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

29 Oct 2026
विज्ञापन

गोंडा: चुनाव की तैयारी तेज, 29 जोन और 197 सेक्टर में बंटेगा जिला

29 Oct 2026

बरेली: करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

29 Oct 2026

मेरठ: त्योहारों से पहले देवलोक कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान, महापौर ने किया निरीक्षण

29 Oct 2026

सहारनपुर: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, सुबह हुई बूंदाबांदी से गिरा तापमान; ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

29 Oct 2026

मेरठ: बादलों और हल्की बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ

29 Oct 2026

मेरठ: जेल में 65 में से 37 महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुस्कान और रविता ने नहीं रखा

29 Oct 2026

शाहजहांपुर: कलावा कटवाने और तिलक मिटाने का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

29 Oct 2026

हमीरपुर: करवाचौथ पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो; दो मजदूरों की मौत

29 Oct 2026

कानपुर: सिंहपुर से यश कोठारी सड़क पर कराया पैचवर्क, वाहन चालकों को राहत मिली

29 Oct 2026

न्यू कानपुर सिटी योजना के पास सड़क पर कूड़े का अंबार, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

29 Oct 2026

फतेहाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के बावजूद नागरिक अस्पताल में बेहतर काम, स्पॉट टीम ने परखी व्यवस्थाएं

29 Oct 2026

आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, दो पैन कार्ड रखने के मामले में सजा निलंबित

29 Oct 2026

VIDEO: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि स्नान की तैयारी, संतान सुख की कामना लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु

29 Oct 2026

VIDEO: राज्य स्तरीय रोलर हॉकी में मथुरा का जलवा, जिले की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

29 Oct 2026

VIDEO: 90 करोड़ से चमकेंगी मथुरा की ये तीन मुख्य सड़कें, नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास

29 Oct 2026

रामपुर बुशहर: रणवीर ठाकुर बोले- हिमाचल विद्युत बोर्ड में 60 फीसदी तकनीकी पद खाली, जल्द भर्ती करे सरकार

29 Oct 2026

बदायूं: डग्गामारी के विरोध में निजी बसों का संचालन बंद, धरने पर बैठे यूनियन के लोग

29 Oct 2026

कानपुर लेदर मेला आज से मोतीझील में शुरू, एक्सपोर्ट क्वालिटी के उत्पाद मिलेंगे छूट पर

29 Oct 2026

अंबेडकरनगर में पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

29 Oct 2026

दिवाली पर हांसी पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

29 Oct 2026

रोहतक में बारिश से मंडी में खरीद ठप, खुले में पड़ा धान भीगा

29 Oct 2026

राम मंदिर में सुरक्षा बलों के एआई ड्रोन बने आकर्षण का केंद्र, लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed