Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Crime-Patna-out-of-control-youth-shot-morning-teenager-shot-in-evening.
{"_id":"69aaf376758a65e2440821b6","slug":"crime-patna-out-of-control-youth-shot-morning-teenager-shot-in-evening-patna-news-c-1-1-noi1474-4021558-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दिनभर चली गोलियों की गूंज, सुबह युवक को मारी गोली, शाम को प्रतिशोध में किशोर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दिनभर चली गोलियों की गूंज, सुबह युवक को मारी गोली, शाम को प्रतिशोध में किशोर पर फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:42 PM IST
पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को लेमुआबाद गांव में सुबह और शाम दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पहले मामूली विवाद में एक युवक को गोली मारी गई, वहीं शाम को उसी घटना के प्रतिशोध में एक 17 वर्षीय किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया गया।
सुबह मामूली विवाद में युवक को मारी गोली
पटना जिला के पंडारक थाना अंतर्गत अपराध अनकंट्रोल हो गया है। सुबह लेमुआबाद गांव में एक युवक अमन कुमार के बांह में बदमाश ने मामूली विवाद को लेकर गोली मार दी थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
शाम को प्रतिशोध में किशोर को मारी गोली
सुबह की घटना के बाद उसी गांव में शाम को प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर अमन के भाई शुभम कुमार ने 17 वर्षीय किशोर कुंदन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद कुंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।
पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल
लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस का इकबाल कमजोर पड़ गया है। यहां के पुलिस के उच्च अधिकारी भी लापरवाह नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में लोगों का भरोसा अब पुलिस से उठता जा रहा है और एक-दो दिन के अंतराल पर हो रही गोलीबारी की घटनाओं से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।
घायल किशोर ने क्या कहा
घायल कुंदन कुमार ने बताया कि शुभम कुमार ने उसे गोली मारी है और गोली उसके कमर के नीचे लगी है। उसने यह भी कहा कि पहले से उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।
मां बोलीं – बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं
घायल की मां बेबी देवी ने कहा कि सुबह की घटना से ग्रसित होकर उनके बेटे को गोली मारी गई है, जबकि उसकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह हुई गोलीबारी से उनके बेटे का कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि पड़ोस के युवकों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा आठ दिन पहले ही सूरत से गांव आया है और वह वहीं रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।