{"_id":"69aab2838cc8d5e64305d5ef","slug":"video-video-sarathara-majha-ka-hataya-ka-btha-sa-parajana-ma-gama-oura-gasasa-khalsa-ka-karab-palsa-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: सुरेंद्र माझी की हत्या के बाद से परिजनों में गम और गुस्सा, खुलासे के करीब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: सुरेंद्र माझी की हत्या के बाद से परिजनों में गम और गुस्सा, खुलासे के करीब पुलिस
टांडा के लकड़ी व्यवसायी और समाज सेवक के रूप में पहचान रखने वाले सुरेंद्र माझी की तीन मार्च को हुई धारदार हथियार से हत्या के बाद से हर तरफ गम और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र को आखिरी बार फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो अरविंद प्रजापति निवासी पूरा एकडल्ला टांडा का नाम सामने आया था।
पुलिस अरविंद तक पहुंचने के लिए उसकी पत्नी गीता से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी चार मार्च की सुबह उसका शव अकूतनगर माइनर के किनारे मिल गया था। इसके बाद पुलिस के पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी, लेकिन इसी बीच चंदू निवासी छांगुरपुर मिश्रौलिया का नाम सामने आ गया। शुक्रवार को इस घटना के तीन दिन बीत चुके हैं। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस घटनाक्रम का खुलासा हो जाएगा।
शुक्रवार को सुरेंद्र माझी के छज्जापुर स्थित पैतृक आवास पर शुद्धि का कार्यक्रम हुआ है। यहां मौजूद मृतक के चाचा नंदलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले से ही सुरेंद्र के पास फोन आ रहे थे, लेकिन घटना के दिन अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। बहन नीतू ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में सीओ शुभम कुमार का कहना है कि अब तक की जांच में अरविंद और चंदू की भूमिका सामने आई है। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।