{"_id":"69aab81a2397b800ae0cc7ed","slug":"video-youth-seriously-injured-in-firing-during-clash-between-two-groups-in-bubakpur-village-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना के बुबकपुर में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना के बुबकपुर में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल
सरधना थाना क्षेत्र के गांव बुबकपुर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक के सिर में धारदार वस्तु लगने से चोट आई। दोनों घायलों को परिजनों ने सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव बुबकपुर निवासी प्रिंस (28) पुत्र गजे सिंह, कुंडा निवासी कार्तिक चपराना (28) और बुबकपुर निवासी हिमांशु (30) पुत्र सुशील के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान गोली चलने से कार्तिक के पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हिमांशु के सिर में किसी धारदार वस्तु से चोट लग गई।
घायलों को पहले सीएचसी सरधना लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने कार्तिक को मेरठ के कैलाश अस्पताल और हिमांशु को कंकरखेड़ा स्थित अभयराम अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।