Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Satta Ka Sangram: Who will take power in Bihar? Find out from the people of Munger | Bihar Assembly Elections
{"_id":"690718cfed861b60d60f7959","slug":"satta-ka-sangram-who-will-take-power-in-bihar-find-out-from-the-people-of-munger-bihar-assembly-elections-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? जानिए मुंगेर की जनता से | Bihar Assembly Elections 2025","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? जानिए मुंगेर की जनता से | Bihar Assembly Elections 2025
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Sun, 02 Nov 2025 02:10 PM IST
मुंगेर की मिट्टी इन दिनों सिर्फ धान की खुशबू नहीं बिखेर रही, बल्कि सियासत की सरगर्मियों से भी महक उठी है। गलियों में चर्चाओं का ताप बढ़ा है, चौपालों पर बहसों की गूंज है, और हर दिल में एक ही सवाल, “कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान?” जब अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मुंगेर पहुंचा, तो लगा जैसे लोकतंत्र की नब्ज यहीं धड़क रही हो, कहीं उम्मीदों की आवाज, कहीं नारों की गूंज, और बीच में जनता की अपनी राय जो आने वाले भविष्य का रास्ता तय करेगी। स्थानीय निवासी गुड्डू ने बताया, “हम असरगंज के रहने वाले हैं और अरुण कुमार साव (राजद) को ही वोट देंगे। वो हमारे लोकल नेता हैं और लोगों के बीच हमेशा रहते हैं।” कैलाश कुमार ने कहा, “यहां की सड़कें बहुत खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। आए दिन जाम लगता है और लोगों का समय भी बर्बाद होता है।” उन्होंने आगे कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहते हैं कि हमें ट्रेन नहीं, बल्कि यहां फैक्ट्री चाहिए। ताकि लोगों को अपने ही इलाके में नौकरी मिल सके। आज बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर परेशान हो रहे हैं। अगर आप देखेंगे तो आप को पता चलेगा कि दूसरे राज्यों के लोग यहां काम करने नहीं आते।” सागर कुमार बोले, “यहां कई नेता आए और चले गए, सबने एयरपोर्ट और सड़कों की बात की, लेकिन कोई ये नहीं बताता कि गरीब आदमी एयरपोर्ट जाएगा कैसे? उसके पास न कार है, न साधन। असली जरूरत है फैक्ट्री खोलने की, ताकि लोगों को रोजगार मिले। बिहार में वही जीतेगा, जो फैक्ट्री खोलेगा, शिक्षा व्यवस्था सुधारेगा और नौकरियां देगा।” मनीष कुमार ने कहा, “इस बार तारापुर विधानसभा में बदलाव जरूर होगा। लोग अरुण कुमार साव को ही समर्थन दे रहे हैं। यहां बीस वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। न अस्पताल है, न सड़कें ठीक हैं। लोग अब सच में बदलाव चाहते हैं।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।