कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चंडीगढ़ में वकीलों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। वहीं 26 जनवरी को दिल्ली में हुए तिरंगे के अपमान से आहत भाजपा ने शनिवार को पंचकूला में रोष मार्च निकाला। चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत के वकीलों ने भूख हड़ताल की। पंचकूला में भाजपा नेताओं ने 'तिरंगे का नहीं सहेगा अपमान हिन्दुस्तान' के नारे लगाए।