लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
किसान नेता राकेश टिकैत के आंसू हरियाणा के किसानों में दोबारा दमखम भर गए हैं। दिल्ली हिंसा के बाद बुधवार और गुरुवार को कई जगह टोल प्लाजा से किसानों को हटा दिया गया था। शुक्रवार को हरियाणा के साथ पंजाब के किसानों ने फिर पानीपत टोल टैक्स पर डेरा डाल लिया है। किसानों के लिए लंगर सेवा को भी चालू कर दिया गया है और टोल टैक्स को फ्री करवा दिया गया है।