सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Multi-Crore Loan Scam Accused Running Fraudulent Scheme Arrested in Ambikapur

Ambikapur: लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फर्जी स्कीम चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:03 PM IST
Multi-Crore Loan Scam Accused Running Fraudulent Scheme Arrested in Ambikapur
सरगुजा जिले में आसान लोन और किस्त भरने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक शिक्षिका समेत कई लोगों को फर्जी स्कीम में फंसाकर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी। पुलिस के मुताबिक सरगवां निवासी दिव्या एक्का ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर निर्माण के लिए लोन लेने के दौरान उनका संपर्क अनशिवआर्या फाउंडेशन ग्रुप के संचालक शिवशंकर दास से हुआ। आरोपी ने खुद को बैंक से लोन दिलाने में मदद करने वाला प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए विशेष योजना का लालच दिया।

आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि कंपनी द्वारा दिलाए गए लोन का 60 प्रतिशत हिस्सा कंपनी में जमा करना होगा, जबकि शेष राशि लाभार्थी को मिलेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि लोन की पूरी मासिक किस्त कंपनी स्वयं जमा करेगी। विश्वास में लेकर आरोपी ने पीड़िता के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बैंकों से पीड़िता के नाम पर 41 लाख रुपये से अधिक का लोन स्वीकृत करा लिया। खाते में रकम आने के बाद आरोपी और उसके साथियों ने विभिन्न खातों में करीब 28 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शुरुआत में कुछ किस्त जमा की गई, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवशंकर दास ने स्वीकार किया कि क्रेशर व्यवसाय में नुकसान होने के बाद उसने फर्जी स्कीम बनाकर लोगों से रकम जुटाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने नौ अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी शिवशंकर दास निवासी किशुनपुर थाना धौरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में अन्य सहयोगियों और लेनदेन की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर रेनू बाला गुप्ता के निवास पर पहुंचकर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

28 May 2026

10 रुपये के विवाद में मारे गए सब्जी विक्रेता के परिवार से मिले सीएम नायब सैनी, दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

28 May 2026

बकरीद की सच्ची खुशी उस वक्त हासिल हो सकती है, जब हमारा खालिक हमसे राजी हो: मोहम्मद हनीफ

सादाबाद के गांव तसींगा में प्राइमरी स्कूल की दीवार ढही, दो की मौत, एक घायल

28 May 2026

Video: आनंदी माता मंदिर के बाहर भंडारे में उमड़ी भीड़

28 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह को जिलाधिकारी ने किया संबोधित

28 May 2026

Video: मंडी-पठानकोट एनएच पर धूल-मिट्टी का साम्राज्य, जनता बोली- समाधान नहीं हुआ तो रोजाना करेंगे चक्का जाम

28 May 2026
विज्ञापन

गंगा किनारे चला बुलडोजर, सीवेज प्लांट निर्माण के लिए ढहाए गए मकान; VIDEO

28 May 2026

VIDEO: फैमिली आईडी रैंकिंग न सुधरने पर बीडीओ का वेतन रुकेगा

28 May 2026

VIDEO: नंद उत्सव की धूम, श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और बाल लीलाओं की झांकियों ने बांधा समां

28 May 2026

VIDEO: रोडवेज बस के इंजन में उठा धुआं शीशे तोड़कर निकाले 20 यात्री

28 May 2026

VIDEO: लू से मूंग के झड़ रहे फूल, दानों पर भी संकट

28 May 2026

VIDEO: शहर के पेंशनरों की समस्या हल, ग्रामीणों के लिए चुनौती जारी

28 May 2026

VIDEO: प्रधानों के पुराने डोंगल से ही होंगे पंचायतों के कार्य, जिले की 690 ग्राम पंचायतों का करीब 12 करोड़ फंड बचा

28 May 2026

VIDEO: आगरा व्यापार मंडल बना मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैंपियन

28 May 2026

VIDEO: फ्लड लाइट में चमकी हॉकी, बंसल एस टैग और रॉयल एनफील्ड बने विजेता

28 May 2026

VIDEO: हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए बढ़ेंगी एसी बस, आगरा से दिल्ली रूट पर भी सफर होगा आसान

28 May 2026

VIDEO: तंत्र -मंत्र से नहीं ठीक होते हैं मानसिक रोग, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

28 May 2026

VIDEO: एसएन के डॉ. धर्मेंद्र कुमार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने

28 May 2026

VIDEO: शवों की नहीं करनी पड़ेगी चीरफाड़, एआई से खुलेंगे मौत के राज

28 May 2026

VIDEO: आगरा में भीषण गर्मी का कहर, नकसीर के मरीज दोगुने; डायरिया-फूड पॉयजनिंग से अस्पतालों में भीड़

28 May 2026

VIDEO: उल्टी-दस्त से बच्चों को बुरा हाल, वार्ड फुल

28 May 2026

VIDEO: रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज, 12 महीने में पूरा होगा कॉरिडोर

28 May 2026

कानपुर: बकरीद पर सड़काें पर सुरक्षा का रूट मार्च, एडीसीपी पूर्वी और एसीपी चकेरी ने परखी व्यवस्था

28 May 2026

कानपुर: गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

28 May 2026

कानपुर: आवास विकास के सपनों का जाल,16 साल से अटकी योजना-4, नाम पर बिक रहे अवैध प्लॉट

28 May 2026

कल्याणपुर: फाइलों में दबे विकास के दावे, जर्जर हुआ लोधर का मिलन केंद्र, दो साल से ठूठ बना है हैंडपंप

28 May 2026

Kinnaur: देश के पहले मतदाता की पंचायत कल्पा में मतदान जारी

28 May 2026

मुगलसराय में आकर्षण का केंद्र बना 160 किलो का विशालकाय बकरा, VIDEO

28 May 2026

सोनबरसा में जलापूर्ति ठप, पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन; VIDEO

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed