{"_id":"69bd43e4fea01c5c3a075052","slug":"video-cyber-fraud-racket-busted-transactions-conducted-via-mule-accounts-three-accused-arrested-in-ambikapur-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट से लेन-देन, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट से लेन-देन, तीन आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवक लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवा रहे थे और उनसे जुड़े एटीएम कार्ड व सिम कार्ड हासिल कर रहे थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनारस रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर मुख्य आरोपी राहुल गुप्ता को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 101 पासबुक, 35 एटीएम कार्ड, 28 चेकबुक, 3 मोबाइल, 3 सिम कार्ड और 1.36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में खातों में ठगी से संबंधित लेन-देन की पुष्टि हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों विकास किर्तनिया और आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा युवाओं को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खातों का दुरुपयोग किया जाता था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य संभावित कड़ियों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।