{"_id":"6a046d0c970077cbad0ba5ca","slug":"ruckus-over-deceased-labourers-projects-in-rajhara-postmortem-agreed-after-mediation-at-4-pm-balod-news-c-1-1-noi1492-4274729-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मांगा 1 करोड़ का मुआवजा: बालोद में मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत, अस्पताल के बाहर किया गया पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगा 1 करोड़ का मुआवजा: बालोद में मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत, अस्पताल के बाहर किया गया पुलिस बल तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 06:38 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में बीते दिन एक दुखद घटना हुई। बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई। देर रात तक छह घंटे का बचाव अभियान चला। इसके बाद मृतकों के शव बीएसपी अस्पताल में रखे गए थे। सुबह होते ही परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि परिजन एक करोड़ रुपये मुआवजे और शासकीय नौकरी की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्रीय क्रांति सेना संगठन ने भी मजदूरों के साथ आंदोलन किया। दिनभर चले इस हंगामे के बाद शाम लगभग चार बजे भिलाई इस्पात संयंत्र और मजदूरों के बीच सहमति बन पाई। अब ठेकेदार द्वारा प्रत्येक परिवार को पांच लाख पचास हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही राजहरा माइंस में ठेका श्रमिक के रूप में काम भी मिलेगा।
प्रशासन और मुआवजे का आश्वासन
स्थिति बिगड़ने की आशंका पर अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। एडीएम, एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारों को समझाने की कोशिश की लेकिन देर शाम तक सहमति नहीं बनी। प्रबंधन और परिजनों के बीच मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी शशि भूषण चंद्राकर ने बताया कि ठेकेदार ने मदद का आश्वासन दिया है। बीएसपी प्रबंधन पीड़ित परिवारों के एक व्यक्ति को नौकरी पर रखेगा। कलेक्टर ने कहा कि श्रम कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक की सहायता राशि का लाभ मिलेगा। पुलिस द्वारा तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले ने बताया कि मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।