{"_id":"6964cdbdbb2c7097430d2693","slug":"deputy-cm-arun-saw-sets-world-record-by-administering-oath-of-de-addiction-to-1500-children-swami-vivekananda-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1484-3833144-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल स्वामी बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल स्वामी बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 04:05 PM IST
बिलासपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। साव ने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वहीं पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानन्द की रंगोली बनाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में बिलासपुर के लोग पहुंचे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर में आज 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में नशा मुक्ति की शपथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारत के आध्यात्म का परिचय कराया है। उन्होंने कहा कि, जो मनुष्य स्वयं पर नियंत्रण कर लेता है। वहीं दुनिया में महान होगा। मनुष्य वही है,जो स्वयं पर शासन कर सकता है। जिसमें आत्म संयम हो, आत्मनियंत्रण हो, आत्म अनुशासन हो, वहीं महान बनता है। उन्होंने कहा कि, सभी मिलकर एक बार फिर भारत की संस्कृति और अध्यात्म को दुनिया में फिर से पुनर्स्थापित करेंगे। यह जयंती संकल्प लेने का पावन अवसर है। सभी लोग भारत के अध्यात्म को दुनिया में फिर से स्थापित करेंगे।
1500 बाल विवेकानंद सहित हजारों की संख्या में विशाल शोभायात्रा निकली
स्वामी विवेकानंद जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद उद्यान पर समाप्त हुई, जहां स्वामी जी के समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
स्वामी विवेकानंद जी की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ अवलोकन किया। उद्यान में यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। यहां पहुंचकर बिलासपुर के नागरिक विवेकानंद जी की जीवनी से प्रेरणा लेंगे।
आज देवकीनंदन चौक में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। साव ने स्वदेशी दौड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्री साव ने कहा कि, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी के प्रति गौरव का भाव होना आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। आज लाखों युवाओं ने उनके अनमोल विचार को आत्मसात करने का प्रण लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।