{"_id":"6a4cd0d7a8dc091d5e0eb5bb","slug":"video-bilaspur-congress-unique-protest-over-dilapidated-road-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों को बताया तालाब, मछली पालन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों को बताया तालाब, मछली पालन कर जताया विरोध
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Jul 2026 03:41 PM IST
जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़ार सेवार में वर्षों से जर्जर मुख्य सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जमा पानी को तालाब का रूप बताते हुए कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक रूप से मछली पालन किया और जाल फेंककर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी साहू का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी खतरा और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत या निर्माण की दिशा में न तो विभाग ध्यान दिया और न ही क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक ने कोई ठोस पहल की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण कई साल से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के साथ कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी उपेक्षा के विरोध में यह सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।