{"_id":"685159f8d255f570d20dd80e","slug":"video-corona-is-spreading-in-bilaspur-health-department-on-alert-mode-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में पैर पसार रहा कोरोना, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में पैर पसार रहा कोरोना, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा बिलासपुर में भी कोराना अपना पैर पसार रहा है। धीरे धीरे कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में आ चुका है । कोरोना के ताजा आंकड़े पर अगर नजर डालें तो फिलहाल 68 मरीजों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिसमें 32 मरीज पॉजिटिव डिटेक्ट हुए हैं । 18 मरीज अभी भी कोरोना एक्टिव हैं । 13 मरीज ठीक हो चुके हैं और 12 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं । बीते सोमवार को शहर में कोविड पॉजिटिव दो मरीजों की पहचान की गई। पहला संक्रमित गोलबाजार और दूसरा मरीज उसलापुर में मिला था। कुछ दिनों से दोनों को सर्दी-खांसी और बुखार था। डॉक्टर की सलाह पर दोनों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया।
जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों का आज कोविड टेस्ट किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक बताते हैं कि कोरोना भले ही पूर्व की भांति अब भयानक ना हो लेकिन देश और दुनिया में कोरोना की उपस्थिति आज भी है । कोरोना को लेकर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता जरूर बेहतर है,इसलिए कोरोना अब पहले की तरह व्यापक दुष्प्रभाव नहीं डाल पा रहा है। जो वैक्सीनेटेड नहीं हैं उनमें आज भी खतरा बना हुआ है,लिहाजा कोराना को लेकर जारी गाइडलाइंस को फॉलो करना आज भी जरूरी है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को आज भी फॉलो करें और जरूरी एहतियात बरतें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।