{"_id":"68510b99a001e3a90c072de4","slug":"video-amatha-ma-12va-ka-satha-ghara-sa-oinalina-paugdhhaii-kara-namana-na-nata-ma-hasal-ka-safalta-paravara-ma-khasha-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 12वीं के साथ घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर नोमान ने नीट में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 12वीं के साथ घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर नोमान ने नीट में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी
यूपी के अमेठी में जगदीशपुर कस्बा के जामो रोड स्थित मजार के सामने रहने वाले मोहम्मद नदीम खां के बेटे नोमान खां ने NEET-UG 2025 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नोमान ने 720 में से 558 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 9010 हासिल की है। खास बात यह है कि नोमान ने यह सफलता इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ-साथ घर से ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करके हासिल की।
शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। नोमान के पिता मोहम्मद नदीम खां जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उनकी मां शबीना खान एक शिक्षिका हैं। नोमान की सफलता ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी प्रतिभा और मेहनत को नहीं रोक सकती। उन्होंने बताया कि इंटर की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी के लिए ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल और मॉक टेस्ट का सहारा लिया। बेटे की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिजन, बल्कि पूरे जगदीशपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने नोमान को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।