{"_id":"68542152b955ce2af6028baa","slug":"video-90-year-old-daga-dharamshala-demolished-in-dhamtari-wave-of-happiness-among-the-city-residents-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में तोड़ा गया 90 साल पुराना डागा धर्मशाला, शहरवासियों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में तोड़ा गया 90 साल पुराना डागा धर्मशाला, शहरवासियों में खुशी की लहर
धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:10 PM IST
हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद धमतरी नगर निगम अमला ने सिहावा चौक स्थित करीब 90 साल पुराना डागा धर्मशाला को जेसीबी चला कर तोड़ दिया। वही पेन्टीनगंज की यह बेशकीमती जमीन अब फिर से नगर निगम की हो गई है।जिसको लेकर शहरवासियों में खुशी की लहर है।बता दे कि करीब 90 साल पहले एक ट्रस्ट को करीब 1 एकड़ जमीन लीज पर दी गई थी,जिसमे ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला बनाया गया था।वही इसकी लीज की अवधि सालों पहले समाप्त हो गई थी।इसके बाद भी ट्रस्ट द्वारा लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मामला 2018 से पहले हाई कोर्ट में चल रहा था।जिस पर 2024 में नगर निगम के पक्ष में फैसला आया।इसके बाद निगम में ट्रस्ट को सुनवाई के लिए बुलाया गया था।जिसके बाद नगर निगम अमला आज गुरुवार को दो जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचा और जर्जर हो चुके धर्मशाला को जमीदोज कर दिया।बता दे की नेशनल हाईवे से लगा या बेशकीमती जमीन विकास के कार्य को गति देने में काफी मददगार साबित होगा।जहां पर एक बड़ी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।फिलहाल बेशकीमती जमीन निगम को वापस मिलने से नगर निगम सहित शहर वासी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।