{"_id":"6853bb2fd4d228f53f060555","slug":"video-video-sharavasata-ma-aaga-ka-capata-ma-aana-sa-tha-ghara-va-eka-thakana-jal-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती में आग की चपेट में आने से दो घर व एक दुकान जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती में आग की चपेट में आने से दो घर व एक दुकान जली
मल्हीपुर के चहलवा में बृहस्पतिवार सुबह एक दुकान व मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं कटरा के गोपालपुर में बुधवार रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों घरों व एक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के मजरा चहलवा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा अपने फूस के मकान के सामने चाय व परचून की दुकान करता है। प्रतिदिन की भांति अर्जुन बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में उसका फूस का घर भी आ गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्निकांड में दुकान व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं कटरा क्षेत्र के ग्राम मरवटिया के मजरा गोपालपुर निवासी रघुनाथ के घर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। दोनों ही स्थानों पर हुए अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।