{"_id":"687e3f3b3a6e59dfdc02f936","slug":"video-a-youth-tried-to-commit-suicide-in-the-collectorate-premises-in-dhamtari-soldiers-saved-him-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, जवानों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, जवानों ने बचाया
धमतरी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:53 PM IST
Link Copied
धमतरी कलेक्ट्रेट में हर सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।आज भी जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा था,तभी एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।जिससे पूरे कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया।जिसे वहाँ पर तैनात जवानों ने आग लगाने से रोक दिया।जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर रुद्री थाना लेकर गए।
ग्राम डोमा निवासी करण सोनवानी ने बताया कि वे लोग भूमिहीन है।कच्चे मकान में परिवार सहित रहते है और रोजी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे है। युवक ने कहा कि करीब दो साल से पीएम आवास की मांग कर रहे है।लेकिन अभी तक उनको आवास नही मिला है।युवक ने आरोप लगाया कि उनके पिता के नाम से पीएम आवास आया था,लेकिन पंचायत वालो ने सूची से नाम काट दिया।जिससे परेशान और हताश होकर युवक आज पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट जनदर्शन पहुँच गया और अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगाने ही वाला था। जिसे पुलिस जवानों ने रोक दिया।जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद ही पीएम आवास का लाभ दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।