{"_id":"693afd1e2e4e54b24d0009e9","slug":"video-assault-threats-and-harassment-of-female-employees-at-a-petrol-pump-in-dhamtari-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में बदमाशों का आतंक: पेट्रोल पंप पर मारपीट-धमकी और महिला कर्मियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में बदमाशों का आतंक: पेट्रोल पंप पर मारपीट-धमकी और महिला कर्मियों से छेड़छाड़
धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:49 PM IST
एक समय था जब धमतरी जिला शांत वातावरण के नाम से जाना जाता था। लेकिन बढ़ते समय और धमतरी पुलिस की लापरवाही के चलते धमतरी जिले में बदमाशों, चोरों, नशेड़ियों और अन्य असामाजिक तत्वों का गढ़ बन गया है। जिसके चलते धमतरी जिले के रहने वाले आम नागरिकों में काफी दहशत का माहौल है। ऐसा ही फिर एक नया मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम देमार स्थित पेट्रोल से सामने आया है। जहां दो बदमाशों की हरकते सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं, जिन पर पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रह गया है। इन बदमाशों ने पेट्रोल पंप में जमकर उत्पात मचाते हुए गाली-गलौज किया। इसके साथ ही पेट्रोल पंप के मालिक से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकत भी की। जिसकी शिकायत पेट्रोल पंप मालिक द्वारा थाने में की गई है। लेकिन पुलिस के इस सुस्त रवैया और एक बड़ी वारदात होने का इंतजार करने के चलते आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि यह घटना 7 दिसंबर की रात की है, जहां गांव के ही आदतन बदमाश द्वारा पेट्रोल पंप में जमकर गाली गलौज की गई। जब पेट्रोल पंप संचालक प्रियेश अग्रवाल द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो, उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दिया है। इसके साथ वहां पर काम करने वाले महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकत भी किया। जिससे महिला कर्मचारी काफी डरे सहमे हुए हैं। वहीं घटना को लेकर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा अर्जुनी थाने में शिकायत की गई है। गौरतलब है कि उत्पात मचाने वाले दोनों युवक आदतन बदमाश है। जिनके द्वारा आए दिन लोगों से मारपीट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान है। फिलहाल, देखने वाली बात है कि इस मामले में अब पुलिस हमेशा की तरह आंख बंद कर के रहती है, ये ऐसे बदमाशों को एक कड़ा सबक सिखती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।