{"_id":"6786666f75d269afdb0b1b1e","slug":"video-commenting-on-instagram-proved-costly-for-the-young-man-he-was-attacked-with-a-knife-in-dhamtari","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में इंस्टाग्राम में कमेंट करना युवक को पड़ा भारी, चाकू से किया हमला, अस्पातल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में इंस्टाग्राम में कमेंट करना युवक को पड़ा भारी, चाकू से किया हमला, अस्पातल में भर्ती
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 06:58 PM IST
सोशल मीडिया का चलन युवा वर्ग सहित बड़े लोगों में जमकर हावी है। इंस्टाग्राम में तरह-तरह के रील बनाकर अपलोड करने का इन दिनों काफी चलन है। साथ ही रील में विभिन्न प्रकार के कमेंट भी किए जाते हैं। ऐसे ही एक मामला धमतरी के नगर पंचायत आमदी में सामने आया है जहां एक युवक को रील में कमेंट करना भारी पड़ गया।
रील में कमेंट करने के चलते युवक के ऊपर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया जिसके चलते वह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि नगर पंचायत आमदी वार्ड क्रमांक 2 निवासी सागर साहू 19 वर्ष 13 दिसंबर की रात इंस्टाग्राम में रील देख रहा था। तभी एक रील पर उसने सिर्फ 'ऐसा' लिखकर कमेंट किया। तुरंत इस पर इंस्टा में उसके पास फोन आ गया। सागर ने बताया कि इंस्टा में फोन आने के बाद उसने अपना मोबाइल नंबर दिया। मोबाइल में एक लड़का ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया गया।
जब वह आमदी में ही दूसरे स्थान पर पहुंचा तो पांच लोग मौजूद थे। उससे गाली-गलौज कर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके छाती, कमर और हाथ में चोट आई है।जिसपे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वही अर्जुनी पुलिस ने मामला को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।