{"_id":"6785dd648a57af635b0c7f49","slug":"video-mela-maghi-in-muktsar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुक्तसर में मेला माघी में उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह के चालीस मुक्तों की याद में मेला माघी मुक्तसर में मंगलवार को प्रारंभ हो गया है। माघी के मौके पर बड़ी गिनती में संगतों ने गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब पहुंचकर जहां पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य-लाभ कमाया। वहीं अन्य गुरुद्वारा साहिबानों के दर्शन कर जीवन सफल बनाया।
लोहड़ी की रात करीब बारह बजे से ही संगतों ने शहर में प्रवेश शुरु कर दिया था और सोमवार रात से ही गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर स्नान का सिलसिला शुरु हो गया था, जो मंगलवार दिन भर चलता रहा। दिन भर लाखों की तादात में संगतों ने पहुंचकर जहां स्नान पश्चात गुरुघर में हाजरी लगवाई। वहीं चालीस मुक्तों को नमन किया और गुरु यश श्रवण किया।
गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में गत रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश हुआ था। जिसका भोग माघी वाले दिन सुबह साढ़े सात बजे डाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।