{"_id":"6837007f2b2c18ee270588c2","slug":"video-demand-for-money-for-registry-and-transfer-in-dhamtari-work-stops-if-bribe-is-not-given-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर पैसों की डिमांड, रिश्वत नहीं देने पर रुक जाता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर पैसों की डिमांड, रिश्वत नहीं देने पर रुक जाता है काम
धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 05:54 PM IST
Link Copied
धमतरी में जमीन की खरीदी बिक्री के मामले के साथ रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर अधिकारियों द्वारा पैसों की डिमांड की जाती है।इस के साथ ही राज्य सरकार ने जमीन की खरीदी बिक्री एवं नामांतरण और बंटवारा को पहले से सरल बना दिया है। ताकि लोगों को परेशानी ना हो। लेकिन धमतरी में अगर जमीन के संबंध में अधिकारी कर्मचारियों से कुछ काम कराना हो तो पहले अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है अगर ऐसे में उन्हें पैसा नहीं दिया जाता है तो काम को पेंडिंग में डाल दिया जाता है।
ऐसे ही मामला धमतरी शहर से सामने आया है जहां एक जमीन के नामांतरण को लेकर पैसे मांगने का आरोप पटवारी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी के ऊपर लगाया गया है।जिसकी शिकायत सुशासन तिहार के तहत धमतरी शहर में लगे समाधान शिविर में की गई है।वही शिकायत के बाद कलेक्टर ने इसकी जांच की बात कही है।धमतरी शहर के रहने वाले शिवा प्रधान ने बताया कि उन्होंने जमीन खरीदी है।जिसके नामांतरण के लिए उन्होंने पटवारी कार्यालय धमतरी में आवेदन लगाया है। वही नामांतरण के बदले पटवारी के कर्मचारी ने 4 हजार रुपये की मांग की है।जिस पर आपत्ति दर्ज करने पर कर्मचारी द्वारा कहा गया कि पटवारी और तहसीलदार को देना पड़ता है।तो आपको पैसा देना ही पड़ेगा तभी आपका काम हो पायेगा। जिससे परेशान होकर शिवा प्रधान ने इसकी शिकायत समाधान शिविर में जाकर की है। वही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस संबंधन में कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और गवर्नमेंट प्रोसेस की भी बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।