{"_id":"6911fd62dbfdf5a67d0eb4cf","slug":"video-thieves-are-emboldened-in-dhamtari-a-college-going-student-was-robbed-and-police-are-investigating-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में चोरों के हौसले बुलंद, कॉलेज जा रही छात्रा के साथ लूट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में चोरों के हौसले बुलंद, कॉलेज जा रही छात्रा के साथ लूट, पुलिस जांच में जुटी
धमतरी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:27 PM IST
धमतरी जिले में बदमाशों के हौसले आसमान छूते जा रहे हैं,आए दिन अब बदमाशों द्वारा बेधड़क लूट जैसे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।वही आज फिर एक लूट का मामला सामने आया है,जहां फिर एक बाइक सवार दो युवक द्वारा एक कॉलेज की छात्रा से लुट की वारदात को अंजाम दिया गया है।वही बदमाश युवक मौके से फरार हो गए,जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।छात्रा वत्सला साहू ने बताया कि वह ग्राम खपरी की रहने वाली है। नानी के घर खरतूली में रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार को वह कॉलेज आ रही थी तभी यह लूट की घटना हो गई। बैग में 2500 नगद, डॉक्यूमेंट अंक सूची, मोबाइल आदि था। घटना के बाद छात्रा पीछे-पीछे साइकिल से लुटेरे का पीछा करती रही लेकिन वे फरार हो गए।रास्ते में एक महिला को यह बात बताई उसके मोबाईल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी गई। पुलिस भी हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पास में ही एक घर में सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी खंगाला गया। जिसमें बाइक सवार दो लुटेरे स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। यह लुटेरे धमतरी की ओर फरार हुए। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक शिक्षिका से लुट की गई थी।ऐसे बढ़ते लूट की वारदात से लोगों में दहशत बढ़ गई है। आम नागरिकों में अब डर बैठ चुका है कि अगर वह कही गए तो ऐसे ही लूट की वारदात उनके साथ न हो जाए। फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस इन लूट की वारदात पर लगाम लगाती है या लूट के आरोपियों के बस गिरफ्तारी कर खानापूर्ति करने में लगी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।