{"_id":"6911abc4de7997f4cb045585","slug":"video-state-agitators-honored-on-silver-jubilee-celebrations-in-pithoragarh-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: रजत जयंती समारोह पर हुआ राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: रजत जयंती समारोह पर हुआ राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान
पिथौरागढ़ में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान हुआ। वहीं शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने कहा कि राज्य निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
नगर के रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ इस का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई और वरिष्ठ नागरिकों ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों और विभिन्न संगठन के लोगों ने केएनयू जीआईसी से रामलीला मैदान तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद हुए कार्यक्रम में डीएम आशीष भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी सहित अन्य लोगों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डीएम ने कहा कि प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। जिस परिकल्पना के साथ राज्य का गठन हुआ यह गुणवत्ता, पारदर्शिता से साकार हो रही है। इस दौरान 250 राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।