{"_id":"6a525d9728503b1d1b093b66","slug":"video-villagers-of-leelam-staged-a-protest-demanding-the-restoration-of-communication-services-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लीलम के ग्रामीणों ने संचार सेवा सुचारू करने की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लीलम के ग्रामीणों ने संचार सेवा सुचारू करने की मांग पर किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:43 PM IST
Link Copied
बंगापानी(पिथौरागढ़)। फाइव-जी के दौर में मोबाइल नेटवर्क को तरस रहे लीलम, बुई के ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। ग्रामीणों ने संचार सेवा सुचारू करने की मांग पर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्षों से बंद पड़े बीएसएनएल टावर को शीघ्र संचालित करने की मांग की।
शनिवार को लीलम में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लीलम और बुई को संचार सेवा से जोड़ने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व बीएसएनएल का टावर स्थापित किया गया था। मोबाइल टावर अब तक भी संचालित नहीं हो सका है। संचार सेवा न होने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मानसूनकाल में आपदा की घटनाओं की सूचना प्रशासन तक पहुंचाना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों के समक्ष टावर का संचालन शुरू करने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र टावर का संचालन कर संचार सेवा सुचारू नहीं कराई गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच बहादुर सिंह, किशोर सिंह, दीपक सिंह, संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।