{"_id":"698359367d43ebe5f9060aaf","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3916020-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: धान खरीदी प्रभारी से मांगी गई 35 हजार रुपये की रिश्वत, अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: धान खरीदी प्रभारी से मांगी गई 35 हजार रुपये की रिश्वत, अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 11:35 AM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार करूणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों को एसीबी ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद जिला न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दरअसल, चोरभट्टी धान खरीदी प्रभारी रहे वीरेंद्र कौशिक ने बिलासपुर एसीबी में अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की। रिश्वत मांगने के पीछे अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी द्वारा धान खरीदी केंद्र के भौतिक सत्यापन और टोकन काटने के मामले में गड़बड़ी होने पर जांच को उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुँचाने का प्रयास था।
वीरेंद्र कौशिक ने मामले की शिकायत बिलासपुर एसीबी में की थी, जिसमें बुधवार को ट्रैप कर 35 हजार रुपये देकर भेजा गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते ही अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।