सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   couple committed suicide by hanging themselves from tree in courtyard of their house

'भाई को आखिरी मैसेज': बेटे की मौत से टूटे दंपती, आंगन में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान; छोड़ा सुसाइड नोट

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 02:20 PM IST
couple committed suicide by hanging themselves from tree in courtyard of their house
जिले के ग्राम धरदेई में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक दंपती ने घर के आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दंपती अपने इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गहरे सदमे में थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंचे। शिवरीनारायण पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटे की मौत से आहत थे दंपती मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह ग्राम धरदेई में कृष्णा पटेल (48) और उनकी पत्नी रमाबाई पटेल (47) के शव घर के बाहर लगे पेड़ से लटके मिले। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि यह कदम उन्होंने अपने 21 वर्षीय बेटे आदित्य पटेल की वर्ष 2024 में मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उठाया। बेटे के जाने के बाद से ही दोनों पति-पत्नी गहरे अवसाद में जी रहे थे। कृष्णा पटेल राज मिस्त्री का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी गृहणी थी।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द कृष्णा पटेल द्वारा छोड़ा गया चार पन्नों का सुसाइड नोट अत्यंत मार्मिक है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनका बेटा आदित्य ही उनके जीवन का आधार और संसार था। वह एक आज्ञाकारी पुत्र, मित्र और पिता की तरह था, जो उनका ख्याल रखता था और घर के सारे काम संभाल लेता था। बेटे के साथ उनका जीवन खुशियों से भरा था। उन्होंने यज्ञ के प्रचार और मंदिर निर्माण के सिलसिले में चंदन बाबा के साथ धौराभाटा गांव जाने की बात का भी जिक्र किया है। बेटे द्वारा जाने से मना करने के बावजूद, उसे भगवान के काम के लिए भेजना अपनी सबसे बड़ी भूल बताई है। बेटे के हमेशा के लिए चले जाने से वे जीते जी मर गए थे।

शांति और ईश्वर में लीन होने की इच्छा सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि करीब एक साल बाद मन की पीड़ा कम होने लगी और उन्हें ईश्वर की ओर खिंचाव महसूस हुआ। उन्होंने लिखा कि अब ईश्वर में ही स्वयं को विलीन कर देना ही उनकी नियति है। परिजनों से अंतिम प्रार्थना करते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी विदाई शोक से नहीं, बल्कि प्रसन्नचित होकर की जाए, क्योंकि वे पूर्ण शांति और बिना किसी कामना के इस संसार से जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पूरे होशोहवास में अपनी इच्छा से शिव में स्वयं को अर्पण कर रहे हैं और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP News: टेकऑफ के दौरान डगमगाया सीएम का हेलीकॉप्टर, कुछ पल को थमीं सांसें, अधिकारियों ने बताया सामान्य घटना

16 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में छाया गहरा कोहरा, 15 मीटर तक की दृश्यता

16 Feb 2026

श्रावस्ती: रात तीन बजे घर में घुसकर लूटपाट, एसपी ने बताया कैसे हुई घटना

16 Feb 2026

श्रावस्ती: लुटेरों ने देर रात घर में घुसकर की लूटपाट, पिता की हत्या

16 Feb 2026

Betul News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

16 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain News: आज नहीं हुई भस्म आरती, 11 फीट का सेहरा सजाकर बाबा महाकाल बने दूल्हा, सप्तधान से हुआ शृंगार

16 Feb 2026

टी-20 विश्व कप: भारत की जीत पर कानपुर में मना दीपावली जैसा जश्न

15 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: रास्ते पर झूल रही बिजली विभाग की लापरवाही की केबल, हादसे को दे रही दावत

15 Feb 2026

कानपुर: मंधना पचोर की सीसी सड़क पर पटिया टूटने से खुला चैंबर बना मुसीबत

15 Feb 2026

लखनऊ: टी-20 मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया, हजरतगंज चौराहे पर मना जश्न; भारत माता जिंदाबाद के लगे नारे

15 Feb 2026

Dehradun: भारत रंग महोत्सव में मिशन सिल्क्यारा नाटक का हुआ मंचन

15 Feb 2026

करनाल में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

15 Feb 2026

IND vs PAK: टी20 में भारत की पाकिस्तान पर जीत का दून में जश्न, बना सुपर संडे, वीडियो

15 Feb 2026

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन

15 Feb 2026

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, रिंकू सिंह के होम ग्राउंड पर आतिशबाज़ी छोड़ते और नाचते क्रिकेट प्रेमी

15 Feb 2026

Ratlam News: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गढ़कैलाश महादेव का 11 लाख के नोटों से किया शृंगार

15 Feb 2026

तीन मोहल्लों में फटी पाइप लाइन, जलभराव

15 Feb 2026

Budaun News: महाशिवरात्रि पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए हजारों लोग

15 Feb 2026

फरीदाबाद: कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में एमआरईआई और एकॉर्ड हॉस्पिटल की धमाकेदार जीत

15 Feb 2026

ट्रैक पर सिर रखकर अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

15 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर भव्य झांकी निकली

15 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में महिलाओं की खड़ी होली आयोजित

15 Feb 2026

बुर्काधारी तमन्ना के कांधे पर सजी शिव की कांवड़, महाशिवरात्रि पर किया जलाभिषेक

15 Feb 2026

Bageshwar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी शिव की नगरी बागनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

VIDEO: स्पोर्ट्स क्लब के मैत्री मैच में चंपावत स्टेडियम की टीम 6-1 से विजयी

15 Feb 2026

VIDEO: कालीचौड़ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

15 Feb 2026

लखनऊ: 15 हजार समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ सपाई हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

15 Feb 2026

आठ दिन से लापता प्रधान का मिला शव, गायब थी एक आंख, कटा था पैर का अंगूठा

15 Feb 2026

VIDEO: रामनगरी में शिव की अनोखी बारात देखने उमड़ा हुजूम, भूत व अघोरी की वेशभूषा में थिरके बराती

15 Feb 2026

Sukma News: नक्सली हिड़मा को 'शहीद' बताकर उसके अस्थियों पर कर्मकांड करने पहुंचे तेलंगाना के पूर्व विधायक थाती

15 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed