{"_id":"69c3c9d799fbc8f5390c37fe","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4089144-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद पकड़ा गया, चोरी मामले में थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद पकड़ा गया, चोरी मामले में थी तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 06:18 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले में लंबे समय से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2024 में दर्ज चोरी के मामले में फरार आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल को पुलिस ने घेराबंदी कर उसके ठिकाने से दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तिलक सिंह सोलंकी, निवासी केंवटा पाली जिला महासमुंद ने 6 दिसंबर 2023 को जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वे स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा जैजैपुर में टीम के साथ कार्यरत थे। घटना के दिन सुबह शाखा में ताला बंद कर सभी कर्मचारी फील्ड ड्यूटी पर चले गए थे। इसी दौरान कार्यालय में कार्यरत सुरेन्द्र पटेल ने तिजोरी से 1,84,101 रुपये चोरी कर फरार हो गया।
मामले में थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 68/2024 धारा 454 और 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। नवीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद लंबित मामलों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने 18 मार्च 2026 को आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन 19 मार्च की सुबह वह पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। इस पर थाना जैजैपुर में एक अन्य प्रकरण धारा 262 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस टीम ने 24 मार्च 2026 को आरोपी को उसके निवास क्षेत्र से घेराबंदी कर पुनः गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।