बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Health workers stage a protest submit a memorandum addressed to Chief Minister raising several demands includi

कबीरधाम: स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजीकरण पर रोक समेत कई मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 08:39 PM IST
Health workers stage a protest submit a memorandum addressed to Chief Minister raising several demands includi
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने आज बुधवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कवर्धा में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया, जिसमें वेतन, नियमित भर्ती, निजीकरण और संविदा कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।

रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए।

संघ के जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने पुनरीक्षित वेतनमान को शीघ्र लागू करने, स्वास्थ्य विभाग में निजीकरण, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने तथा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थायी मानव संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है।

जिला सचिव कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। उनके अनुसार, लगभग 35 से 40 प्रतिशत पद रिक्त होने से कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ रहा है और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वीकृत पदों पर जल्द सीधी भर्ती शुरू करने की मांग की।

जीवनदीप कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नारायण कांड्रा व विकास कुर्रे ने संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मुद्दे उठाए। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू करने, लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने तथा जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के लिए पूरे प्रदेश में एक समान मानदेय निर्धारित करने की मांग की।

ज्ञापन में पदोन्नति, जोखिम भत्ता, रजिस्ट्रेशन भत्ता, आवास सुविधा और अन्य सेवा संबंधी मांगों का भी उल्लेख किया गया है। संघ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में बढ़ते निजीकरण और आउटसोर्सिंग का असर कर्मचारियों के भविष्य के साथ-साथ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है। इसलिए सरकार को सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए।

इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य आयोग के गठन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं प्रशिक्षित युवाओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी भी पहुंचे

22 Jul 2026

Punjab Farmers Protest: लाडोवाल टोल फ्री, संयुक्त किसान मोर्चा का केंद्र और मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Video: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती

22 Jul 2026

VIDEO: वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

22 Jul 2026

VIDEO: क्राइस्ट चर्च कॉलेज की छुट्टी के दौरान जाम लग गया, लोग परेशान रहे

22 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लविवि के गेट पर प्रदर्शन

22 Jul 2026

Video: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे गोविंद देव गिरि और दिनेंद्रदास

22 Jul 2026
विज्ञापन

Video: पेपर लीक व छात्र मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

22 Jul 2026

स्कूल के गेट पर भरा पानी, बच्चे डाल रहे कूड़ा

22 Jul 2026

बल्लभगढ़ से आगरा तक का किराया दो रुपये महंगा, यूपी टोल टैक्स वृद्धि का असर

22 Jul 2026

Kullu Adventure Tourism: बागा सराहन में शुरू हुई मिनी रिवर राफ्टिंग, युवाओं की पहल से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

22 Jul 2026

Himachal Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बोले- हर जिले में कॉल पर तुरंत पहुंचने वाले पांच-पांच पदाधिकारी तैयार होंगे

22 Jul 2026

पुलिस को दिया चकमा, सपा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने मेदांता अस्पताल परिसर के अंदर धरना दिया, देखें क्या बोले

22 Jul 2026

Chittorgarh: भंडार खुला तो निकला करोड़ों का खजाना, सांवलिया सेठ मंदिर में 38 करोड़ की भेंट

22 Jul 2026

मेदांता अस्पताल में सोनम वांकचुक का उपचार जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

22 Jul 2026

फरीदाबाद: ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, घंटों झाड़ियों में पड़े रहे, एक की टूटी हड्डी

22 Jul 2026

Baddi Murder: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप, बरोटीवाला से पति गिरफ्तार

22 Jul 2026

गर्भवती की मौत के बाद आक्रोश, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ का घेराव

22 Jul 2026

India Trade Deal: ट्रेड डील से देश की खेती और डेयरी उद्योग तबाह होंगे, 10 अगस्त से जेल भरो आंदोलन करेगी सीपीआईएम

22 Jul 2026

नारनौल में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने मकान में आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

VIDEO: मुड़िया मेले से पहले जर्जर हुआ जाजन पट्टी ओवरब्रिज, गड्ढों भरी सड़क से गुजरेंगे लाखों श्रद्धालु

22 Jul 2026

Bilaspur News: हिमाचल-पंजाब सीमा पर किसानों का प्रदर्शन, गरामोड़ टोल प्लाजा तीन घंटे रहा टोल फ्री

22 Jul 2026

VIDEO: घर के बाहर बैठे थे दादी और नाती, अचानक गिरी दीवार; दोनों की मौत

22 Jul 2026

छात्रों ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, निकाला जुलूस

22 Jul 2026

फर्रुखाबाद में भाजपा नेता के स्कूल में वार्डन ने डंडे से पीटकर आठ छात्रों को किया घायल

22 Jul 2026

औरैया में यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई, फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बची जान

22 Jul 2026

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

22 Jul 2026

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन

22 Jul 2026

छात्र नेताओं ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

22 Jul 2026

अध्यापकों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, आग लगने पर बचाव के बताए उपाय

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed