बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Police arrested accused friend in murder case within 7 days

सात दिन में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: शराब के बहाने ले जाकर पत्थर से कूचला, बाइक पर हुआ फरार; कातिल निकला दोस्त

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 06:28 PM IST
Kabirdham Police arrested accused friend in murder case within 7 days
कबीरधाम पुलिस ने सात दिन के भीतर एक अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को थाना बोड़ला क्षेत्र के ग्राम बंजारी स्थित नायक ढाबा के पास एक अज्ञात शव मिला था। जांच में उसकी पहचान दुर्ग जिले के जामुल निवासी 34 वर्षीय उदय प्रताप सिंह राजपूत के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने पर गंभीर चोटों से हत्या की पुष्टि हुई। 

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक ने थाना बोड़ला और साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की। टोल प्लाजा और भोरमदेव क्षेत्र के 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में सामने आया कि उदय प्रताप सिंह आखिरी बार अपने मित्र हीरासिंह उर्फ बउवा केंवट के साथ मोटरसाइकिल पर देखा गया था।

पुलिस ने जामुल निवासी हीरासिंह उर्फ बउवा केंवट (45) को हिरासत में लिया। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के सामने आने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 जुलाई को वह उदय प्रताप को शराब पीने और घूमने के बहाने भोरमदेव-चिल्फी घाटी ले गया था। रास्ते में मोटरसाइकिल से गिरने की बात पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में उसने नायक ढाबा के पास पत्थर उठाकर उदय के सिर और सीने पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी शव वहीं छोड़कर मृतक की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने खून से सना पत्थर बरामद किया। वारदात के समय पहने गए कपड़े और मृतक की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। घटनास्थल पर आरोपी से घटनाक्रम का डेमो कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पुलिस ने आरोपी को 22 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम के रेस्तरां संचालक की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गोली मारकर हत्या

23 Jul 2026

गाजियाबाद में गला काटकर महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

23 Jul 2026

टीकमगढ़ में बारिश का दौर शुरू: 26.7 इंच कम बारिश के बाद भी खरीफ फसलें बेहतर; कई कॉलोनियों में जलभराव

23 Jul 2026

Dehradun: पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

23 Jul 2026

Dehradun: वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच

23 Jul 2026
विज्ञापन

अयोध्या में रानोपाली रेलवे फाटक पांच घंटे तक रहेगा बंद

23 Jul 2026

VIDEO: जंतर मंतर पर जाने से गई नौकरी, बिना नोटिस बरेली के असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवा समाप्त

23 Jul 2026
विज्ञापन

Rampur Bushahar : रामपुर में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर उठाई आवाज

23 Jul 2026

पठानकोट में दो दिन से हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी

VIDEO: नीट धांधली के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में दिया धरना

23 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षोत्सव सप्ताह की शुरुआत, छात्र-छात्राओं ने नाटक की भी प्रस्तुति दी

23 Jul 2026

VIDEO: फिक्की एफएलओ की तरफ से फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ

23 Jul 2026

सीतापुर में झोपड़ी में घुसकर तीन साल की बच्ची को उठा ले गया आदमखोर

23 Jul 2026

नीट पेपर लीक और दिल्ली में लाठीचार्ज के खिलाफ कैथल में गर्जे युवा, पेहोवा चौक से लघु सचिवालय तक निकाला विरोध मार्च

23 Jul 2026

VIDEO: आवासीय महासमिति के लोगों ने नगर निगम जोन 7 में जोनल अफसर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

23 Jul 2026

Meerut: डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर, साथी कर्मचारियों का हंगामा

23 Jul 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में फतेहाबाद में कांग्रेस ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

23 Jul 2026

कानपुर: खाद के लिए हाहाकार, सुबह से कतार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली खाद

23 Jul 2026

कानपुर: 21 जून को धंसी थी स्लैब, घाटमपुर ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग जारी

23 Jul 2026

कानपुर: घाटमपुर में आपदा से निपटने की ट्रेनिंग, एनडीआरएफ टीम ने बच्चों को बताया ड्रॉप, कवर एंड होल्ड का तरीका

23 Jul 2026

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोली

23 Jul 2026

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोष मार्च

23 Jul 2026

फतेहाबाद में अपनी मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

23 Jul 2026

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 29 वर्षीय नमिता की संदिग्ध मौत, ससुराल ने बताया हादसा, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

23 Jul 2026

होशियारपुर में ईडी की रेड

पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए: डॉ. राजकुमार वेरका

23 Jul 2026

यूके में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और खालसा एड प्रमुख रवि सिंह की अहम मुलाकात, मानवता की सेवा के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर

23 Jul 2026

Naina Devi Temple: मूसलाधार बारिश के बीच भी जारी रहे दर्शन, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

23 Jul 2026

VIDEO: पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ चोर, कॉपर और नकदी बरामद

23 Jul 2026

Sirmour: रानीताल पार्क में मेगा पौधरोपण और स्वच्छता अभियान शुरू, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed