{"_id":"67822b21b838889faa0d4928","slug":"video-school-children-blocked-the-road-to-get-the-liquor-shop-closed-in-kabirdham","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कबीरधाम में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर स्कूली बच्चों ने किया चक्काजाम, तहसीलदार ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कबीरधाम में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर स्कूली बच्चों ने किया चक्काजाम, तहसीलदार ने दिया आश्वासन
आज कबीरधाम जिले के पोड़ी गांव में सरकारी शराब की दुकान को बंद कराने शासकीय आत्मानंद स्कूल के बच्चे सड़क पर उतर गए। ये बच्चे अपनी पढ़ाई को छोड़कर शराब दुकान के सामने धरने पर बैठ गए। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)के बैनर तले हुआ। इन्हें समझाने के लिए पहुंची महिला तहसीलदार को बच्चों ने घेर लिया। इन बच्चों का कहना है कि सड़क किनारे शराब दुकान होने के कारण उन्हें आने जाने में परेशानी होती है। कई बार यहां शराबी व्यक्ति द्वारा छेड़खानी भी की गई है।
शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में ही एक निजी स्कूल भी है। पूर्व में भी कई बार इस दुकान को हटाने आवेदन भी दिया गया, इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने 21 जनवरी तक शराब दुकान को दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा यहां प्रतिदिन पुलिस बल और डॉयल 112 को तैनात किए जाने की बात कही है।
तहसीलदार के आश्वासन बाद चक्काजाम खत्म हुआ है। इस दौरान करीब एक घंटे तक शराब दुकान बंद था। बता दे कि इस गांव में पांच साल पहले आउटर जगह में यह शराब दुकान संचालित था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे यहां सड़क किनारे प्रारंभ कर दिया। जब से सड़क किनारे संचालित किया जा रहा है तब से ही इसका विरोध हो रहा है। यहां देशी व विदेशी शराब एक साथ संचालित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।