{"_id":"678152055de68d98c40df087","slug":"video-sharavasata-ma-sathagathha-parasathataya-ma-parava-faja-ka-mata-hataya-ka-aashaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व फौजी की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व फौजी की मौत, हत्या की आशंका
श्रावस्ती में सलारपुर निवासी एक पूर्व फौजी की बृहस्पतिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनका शव उन्हीं के अहाते में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी राम अचल सिंह (80) सेना में थे। जो लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने अहाते में रहते थे। प्रतिदिन की भांति खाना खाकर वह अहाते में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें बुलाने के लिए अहाते पहुंचे। जहां परिजनों ने देखा कि वह अपने बिस्तर पर मृत पड़े हैं। जिनकी नाक से खून निकला था। जबकि सिर पर चोट व शरीर पर खरोच के निशान थे। जिसे देख परिजनों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस का दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र ब्रह्मानंद सिंह की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।