सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Uproar over liquor shop relocation people enraged after Excise Inspector points a finger while speaking—watch

Korba: शराब दुकान शिफ्टिंग पर बवाल, आबकारी इंस्पेक्टर के उंगली उठाकर बात करने पर भड़के लोग, देखें वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 07:01 PM IST
Uproar over liquor shop relocation people enraged after Excise Inspector points a finger while speaking—watch
कोरबा नगर पालिका दीपका के वार्ड क्रमांक-1 स्थित तहसील कार्यालय के पास प्रस्तावित शराब दुकान के निरीक्षण के दौरान गुरुवार को जमकर विवाद हो गया। स्थल निरीक्षण पर पहुंचे कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना और स्थानीय कांग्रेस पार्षद कमलेश जायसवाल के बीच तीखी बहस के बाद अधिकारी निरीक्षण अधूरा छोड़कर लौट गए। विरोध और शोर-शराबे के बीच इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के समीप शराब दुकान संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी संबंध में स्थल की स्थिति जांचने कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश, नपा अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुकांत पांडे एवं अन्य अधिकारी बुधवार को मौके पर पहुंचे थे।

निरीक्षण की भनक लगते ही वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। पार्षद ने कहा कि आवासीय क्षेत्र और तहसील कार्यालय के ठीक पास शराब दुकान खुलने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल दोनों बिगड़ेंगे। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विरोध के दौरान पार्षद और एसडीएम तन्मय खन्ना के बीच तीखी बहस हो गई। एसडीएम ने पार्षद को कार्यालय आकर चर्चा करने की बात कही। इस पर पार्षद ने जवाब दिया कि वे कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराएंगे, लेकिन वार्ड में किसी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।

इसी बीच आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे और पार्षद के बीच भी विवाद हो गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए बात की और उंगली उठाकर बात करने लगे। इस पर स्थानीय लोग और भड़क गए। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि से इस तरह बात करना गलत है। हंगामा बढ़ता देख अधिकारी घबरा गए। विवाद और नारेबाजी बढ़ने पर एसडीएम सहित पूरी टीम निरीक्षण पूरा किए बिना वापस लौट गई। एसडीएम तन्मय खन्ना ने बाद में स्पष्ट किया कि निरीक्षण सिर्फ प्रस्तावित स्थल की स्थिति जानने के लिए था। उन्होंने कहा कि यदि जमीन वन विभाग की है तो वहां शराब दुकान खोली ही नहीं जा सकती। भूमि की प्रकृति और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियमानुसार आगे कार्रवाई होगी।

दीपका क्षेत्र में शराब दुकान के स्थान परिवर्तन को लेकर लंबे समय से विवाद है। विभिन्न मोहल्लों और वार्डों के लोग अपने क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से नए स्थान तय करने पर लगातार आपत्तियां आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब दुकान से सामाजिक माहौल खराब होगा। प्रशासन अब रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Hamirpur: ओमान में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा

पंजाब में 5 दिन का यलो अलर्ट: तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

VIDEO: हर्षोउल्लास से मनाया गया भगवान मुनिसुब्रतनाथ का जन्मकल्याणक

18 Jun 2026

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर में भरा नाले का गंदा पानी, नगर कर्मी समस्या ठीक करने में जुटे

18 Jun 2026

मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में रागी जत्थे का शब्द कीर्तन, चेतन तिराहे पर छबील सेवा

18 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ में प्रेरणा कृति फाउंडेशन द्वारा कथक कार्यशाला का आयोजन

18 Jun 2026

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष को हटाने की मांग, भाजपा के ही जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू भड़के

विज्ञापन

अमृतसर में वारिस पंजाब दे का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

18 Jun 2026

Saharanpur: आसपा में भीम आर्मी की भागीदारी को लेकर बढ़ी तकरार, विनय रतन बोले- चंद्रशेखर से मतभेद स्थायी नहीं

18 Jun 2026

टिहरी बांध रॉयल्टी की मांग को लेकर खैट पर्वत पर शुरू हुआ धरना

18 Jun 2026

Meerut: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

18 Jun 2026

VIDEO: नैमिषारण्य में लगी भीषण आग: ललिता देवी-चक्र रोड पर 3 अस्थाई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

18 Jun 2026

VIDEO: ताजिया बनाने का कार्य तेज, अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, कीमत मेहनत और लागत के अनुसार

18 Jun 2026

VIDEO: सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल; दो की हालत गंभीर

18 Jun 2026

अमेरिकी हमले के विरोध में लखनऊ में कलेक्ट्रेट पर वाम दलों का प्रदर्शन

18 Jun 2026

लखनऊवासियों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

18 Jun 2026

लखनऊ में प्राधिकरण दिवस में आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं

18 Jun 2026

कानपुर: बिठूर मेला ग्राउंड में खनन वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष; डेढ़ दर्जन युवकों ने बरपाया कहर, दो युवक घायल

18 Jun 2026

लखनऊ में कुड़िया घाट पर खोला गया गोमती नदी पर बना अस्थायी बांध

18 Jun 2026

लखनऊ में कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित की

18 Jun 2026

ओमान तट जहाज धमाका, जानिए कैसे देवरिया के शिवानंद की हुई मौत-VIDEO

18 Jun 2026

चंडीगढ़ में कैशियर हत्याकांड के दो आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश, गोली लगने से घायल

21 सिख बटालियन का विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने किया गर्मजोशी से स्वागत

18 Jun 2026

लखनऊ में लाखों लीटर साफ पानी लापरवाही के कारण बहकर गंदे नाले में जा रहा

18 Jun 2026

लखनऊ में होम्योपैथिक फॉर्मासिस्टों ने रिजल्ट जारी करने को लेकर किया प्रदर्शन

18 Jun 2026

राम मंदिर दान राशि चोरी मामला, अजय राय बोले- बड़ों को बचाने में छोटे लोगों को बनाया जा रहा मोहरा

18 Jun 2026

Solan: कंडाघाट ब्लॉक में बीडीसी पद पर कांग्रेस का कब्जा, इंदिरा बनीं अध्यक्ष; उपाध्यक्ष पद भाजपा के ज्ञानचंद ठाकुर ने जीता

18 Jun 2026

Shimla: प्राथमिक शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य करने का विरोध, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई आवाज

18 Jun 2026

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक

18 Jun 2026

VIDEO: अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- बड़े लोगों को बचाने के लिए छोटों को मुहरा बनाया जा रहा है

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed