{"_id":"6a60bb956f9db87b930875c9","slug":"theft-at-sbi-customer-service-center-masked-thiefs-entire-act-caught-on-cctv-watch-the-video-showing-how-the-burglary-was-executed-korba-news-c-1-1-noi1487-4529567-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी,नकाबपोश चोर की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद, देखिये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी,नकाबपोश चोर की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद, देखिये वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 08:32 PM IST
Link Copied
कोरबा जिले के दर्री थाना स्थित जैलगांव चौक में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (चॉइस सेंटर) में चोर ने शटर मैं लगा ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दर्री के एसबीआई के लोक सेवा केंद्र के संचालक अनूप दास दीवान ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार को चॉइस सेंटर रात को नौ बजे बंद कर अपने घर चला गया।उसने अच्छे से ताला लगाया था रोज की तरह बुधवार की सुबह जब चॉइस सेंटर खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। वहीं, लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें से लगभग 35 हजार रुपये नकदी रकम गायब थे। मौजूद अन्य सामान लगभग सुरक्षित मिला,
इस घटना की जानकारी आसपास दुकानदारों को दी जहां सभी लोग एकत्रित हो गए और तत्काल इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी में सौप तौर पर दिख रहा है कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है और पहले दुकान का शटर तोड़ता है उसके बाद कुंडी तोड़कर अंदर घुसता है। और चोरी की घटना को अंजाम देता है। बताया जा रहा है कि सेंटर मुख्य मार्ग पर है जहां चोरी होने के दौरान वाहन चालकों की आवाज ही भी थी लेकिन चोर ने बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दर्री पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास पूछताछ और तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।