{"_id":"6a6086c3861a43dbd80aa68c","slug":"video-booth-presidents-conference-organized-across-71-assembly-constituencies-in-varanasi-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाराणसी में 71 विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाराणसी में 71 विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन
भाजपा की आरे से 2027 के चुनाव की दृष्टि से संगठन की प्राथमिक और महत्वपूर्ण इकाई को और अधिक सक्रिय करने की दृष्टि से बुधवार को काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास हमारी असली ताकत है। कहा कि ऐसे बूथ जो सी श्रेणी के है उन्हें बी श्रेणी का और जो बूथ बी श्रेणी के है उन्हें ए श्रेणी का बनाना हमारा पहला लक्ष्य है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। हम सबकी पहली प्राथमिकता है कि बूथ को मजबूत करें। भाजपा का डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान संगठन को तकनीक के साथ जोड़ने का एक ऐतिहासिक अभियान है। काशी क्षेत्र में इस अभियान को व्यापक गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।