Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
People were troubled by the heavy rain in Korba got relief from humidity while rain exposed the Municipal Corporation
{"_id":"68357e841cd1d58d1a01e8f4","slug":"video-people-were-troubled-by-the-heavy-rain-in-korba-got-relief-from-humidity-while-rain-exposed-the-municipal-corporation-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में हुई झमाझम बारिश से लोग परेशान, उमस से मिली राहत, वहीं बारिश से खुली नगर निगम की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में हुई झमाझम बारिश से लोग परेशान, उमस से मिली राहत, वहीं बारिश से खुली नगर निगम की पोल
कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:27 PM IST
Link Copied
कोरबा में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। आकाशीय बिजली की गर्जना से लोग सहमे हुए थे। शहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिकांश जगह बिजली गुल हो गई, जबकि कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक से राहत की खबर है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना 5 जून से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून।कोरबा जिले का तापमान हाल ही में 47 डिग्री तक पहुंच गया था मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया था अब तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा सहित 11 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।अगले 48 घंटों में 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
वही शहर के नगर निगम इलाके में बरसात ने नगर निगम कई जगहों पर पोल खोल कर रख दी जहां सड़क पर पानी लबालब रहा वह नाली का पानी भी सड़क पर बह रहा था राजेंद्र प्रसाद नगर कॉलोनी और नाली का पानी सड़क पर था जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी इसके अलावा गंदे पानी लोगों के घरों पर घुस रहे थे लोग बदबू से परेशान है।
वहीं जिला मेडिकल कॉलेज के सामने भी सड़क किनारे भेजो कब्जाधारियों के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है और सड़क पर पानी भर गया है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था,कोरबा जिले के मौसम में अचानक हुआ बदलाव के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तेज हवाओं के साथ जम कर बारिश हुई।आकाशीय बिजली की गर्जना से लोग सहमे रहे,उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत जरूर मिली है शहरी और ग्रामीण इलाकों में अधिकांश जगह बिजली हुई रही। कुछ इलाकों में रुक रुक कर हो रही है बारिश से लोग परेशान नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।